inheritance in java hindi

inheritance

inheritance में  आपने कोई class  पहले से बना रखी है और इन class के कुछ ऐसे method है जो आपकी दूसरी class में भी काम आ सकते हैं। इन method को दोबारा लिखने की बजाय आप  पिछली  याने की पुरानी class में उन method को access  कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए जो class methods को access करना पड़ता है और उसे दूसरी class के subclass बनाना होगा |  subclass  बनाने के लिए पहली class को दूसरी class से  extend  करना होगा इसे ही inheritance  कहते हैं।

inheritance में आप एक  ही  code को बार-बार लिखने की उलझन से बच जाते हैं।

inheritance की इस खूबी को  reusability  कहते हैं यानी एक ही कोड को बार बार अलग-अलग जगह पर reuse किया  जाता  है | 
जब कोई एक class दूसरे  class को inherit  करता है। तब  extends  keyword use किया जाता है | और यदि आप चाहते हैं कि आपके द्वारा बनाई हुई क्लास को कोई दूसरी क्लास  inherit  ना करे तो उसके लिए आप क्लास के नाम से पहले  final keyword  लगा देंगे।

जिस  भी class के नाम से पहले  final keyword  होता है उन्हें  inherit नहीं किया जा सकता
कोई भी class  सिर्फ एक ही  class को  extends कर सकती है। जब कोई  class एक से अधिक classes को  extend करती  है  तो वह  multiple inheritance कहलाता  है | 


inheritance यह ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है | 
जावा में एक से ज्यादा  parent class नहीं हो सकते।
syntax inheritance 

class parent-class
{
//statements;
}
class child-class extends parent-class
{
//statements;
}

Inheriting a Class

यदि आप किसी क्लास को  inherit  करना चाहते हैं तो आप extend keyword  का use करते हैं। आप अपनी क्लास के नाम के बाद extend keyword  लगाते हैं | और उसको  बाद आप जिस क्लास को  inherit करना है  तो उस class का नाम लिखते  है | 
Example  inheritance 
class A
{
public void display()
{
system.out.println(“This is a  A class “)
}
public static void main(string args[])
{
display();
}
}

extend keywords

extend keyword यह class की  properties को  inherit करता है |
syntax: –

subclass (child class ): –  यह class दूसरे class को  inherit करते हैं।

Types of Inheritance

single inheritance: –

single inheritance में एक क्लास दूसरी क्लास को  extend करती है इस तरह के  inheritance  का उपयोग की बेसिक प्रोग्रामिंग में किया जाता है।
  single inheritance
                     
                                      single inheritance

   the syntax for single inheritance : 

public class A 
{
——
}
public class B extends A
{
—–
}

Multi-Level inheritance: –


Multi Level  inheritance में एक क्लास दूसरी क्लास को extend करती है और दूसरी क्लास तीसरी क्लास को extends करती है |   
                        

MultiLevel  inheritance
                                    MultiLevel  inheritance

the syntax for Multi-Level  inheritance : 

public class A
{
——
}
public class B extends A
{
——
}
public class C extends B
{
——-
}

Multiple inheritances

Multiple inheritance में एक क्लास दो  क्लास को extend करती है | 

java में multiple inheritance support नहीं  लेकिन interface के द्वारा Multiple inheritance support करता है| 

  Multiple inheritance

                                         Multiple inheritances                             

the syntax for Multiple inheritances: 

public class A
{
——
}
public class B
{
——
}
public class C extends A.B
{
——
}

Hierarchical inheritance : 


Hierarchical में एक क्लास को बहुत  सी क्लासेस extends करती है | इस तरह   inheritance का प्रयोग जब किया जाता है तब सुपर क्लास के पास के कई  sub task  होते हैं|
   

Hierarchical inheritance
           
    Hierarchical inheritance 

the syntax for Hierarchical inheritance : 

public class A
{
—–
}
public class B extends A
{
——
}
public class C extends A
{
——
}

जावा में multiple inheritance का support क्यों नहीं करता ?

:- program की complexity को कम करने और language को simple बनाने के लिए जावा में multiple inheritance का support नहीं किया जाता।
जावा में compile-time errors यह runtime errors से बेहतर होता  हैं |  
program :-

class FourWheeler
{  
void msg()
{
System.out.println(“vheicle“);}  
}  
class TwoWheeler
{  
void msg(){System.out.println(“java”);
}  
}  
class Car extends FourWheeler, TwoWheeler
  
 public static void main(String args[])
{  
  Car obj=new Car();  
   obj.msg(); 
}  
}  
output :- Compile time error


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *